फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कंटेनर हटने के बाद नीचे दबे शवों को देख लोग कांपे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। छात्रा घर से कोचिंग पढ़ने के लिए स्कूटी से निकली थी और बुजुर्ग फल व्यापारी दो वक्त की रोटी कमाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज उनका आखिरी दिन है। कोयले से भरे कंटेनर के पलटने से छात्रा अंशिका और कन्हैयालाल गुप्ता के नीचे दबकर मौत हो गई। कंटेनर पलटने के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सड़क के दोनों ओर रस्सी बांधी। मृतक कन्हैयालाल गुप्ता बेटे अमित के साथ फल, मिठाई और समोसे का ठेला लगाते थे। हादसे के समय वह ठेला सजा रहे थे और कंटेनर की चपेट में आ गए। अमित कंटेनर को पलटते देख भागा पर वह भी घायल हो गया। अंशिका कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी और वाहन का इंतजार कर रही थी। लोगों ने रामनाथ और कन्हैयालाल की दुकानों को देखते हुए डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। दुर्घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। नीचे दबे शवों को देखकर लोग कांप उठे।
विज्ञापन

हादसे का कारण और बचाव कार्य
भाउलपुर चौराहे पर मोड़ और सड़क पटरी से काफी ऊंची है। सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने कंटेनर को सड़क से नीचे उतारा। सड़क और पटरी के बीच गहराई के कारण तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। विधायक अर्चना पांडेय सुबह 9:10 बजे मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया।

प्रशासनिक सहायता और मुआवजे की मांग
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बेहतर इलाज के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डीएम ने बताया कि मृतक कन्हैयालाल को मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। अंशिका जेडी जनता इंटर काॅलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने सरकार से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

सड़क व फुटपाथ के बीच गहराई बनी हादसे का कारण

भाउलपुर चौराहे पर मोड होने के साथ ही सड़क पटरी से काफी ऊंची है। ऐसे में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने कंटेनर को सड़क से नीचे उतार दिया। सड़क और पटरी के बीच काफी गहराई होने के कारण तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। तालग्राम रोड पर बसे गांवों के लोगों की माने तो आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे व नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले तालग्राम रोड के चौड़ीकरण की मांग उठाई जा चुकी है पर सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें