फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पार्किंग के बाद टूट कर गिरा तार, दो बालिकाएं झुलसी

Sat, 21 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से झुलसे मासूम ईशान को गोद में लिए मां रोशन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर में शुक्रवार रात अचानक स्पार्किंग हुई और एचटी लाइन टूट कर गिर गई। इससे दो बालिकाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। इससे गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। ग्रामीणोें ने तार नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्राम कल्यानपुर निवासी नीटू (13) पुत्री जयचंद्र और छाया (7) पुत्री विमलेश राठौर शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक गांव में रखा ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ। एचटी लाइन का तार स्पार्किंग करते हुए टूट कर बालिकाओं के ऊपर गिर गया। दोनों बालिकाएं झुलस गई। गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ देर बाद किसी तरह डंडे की सहायता से बालिकाओं को तार से अलग किया गया। आनन- फानन में परिजन उन्हें लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तार टूटने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि तार के जर्जर होने के बारे में कई बार विद्युत निगम के अफसरों को जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी तार नहीं बदले गए। ग्रामीणों ने तार नहीं बदलने पर शनिवार को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। फिलहाल पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें