कन्नौज। शादी तय कर पुराने जेवर साफ कराने का झांसा देकर वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
नगर पालिका में तैनात लिपिक कर्मचारी ने कानपुर में रहने वाली लड़की समेत परिवार के चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
शहर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी प्रमित कुमार नगर पालिका सदर में लिपिक कर्मचारी हैं।
कानपुर के नवाबगंज 2/132-ए निवासी गरिमा सक्सेना के साथ सात दिसंबर 2022 को शादी तय हुई थी।
बुधवार को सदर कोतवाली में प्रमित ने गरिमा सक्सेना, उसके पिता इंद्रकुमार, मां मंजरी सक्सेना और चचेरे भाई अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें बताया कि आरोपियों ने कानपुर की नवीन मार्केट में शादी की खरीदारी की।
इस दौरान गरिमा ने मां से पुराने जेवर साफ कराकर चमकदार बनवाने की बात कही।
मां ने झांसे में आकर सात लाख रुपये की कीमत जेवर दे दिए।
जेवर देने के बाद से सभी लोगों ने फोन पर बात करने से मना कर दिया और शादी भी तोड़ दी।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।