तिर्वा। बीमार वृद्ध महिला की घर में मौत हो गई। किसी ने यूपी 112 डायल कर महिला की हत्या की सूचना दे दी।
इससे थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सीहपुर गांव निवासी संतोष चौहान (62) पत्नी देवेंद्र चौहान काफी समय से बीमार चल रही थी।
मंगलवार को संतोष की मौत हो गई।
इस दौरान औरैया से एक अज्ञात युवक ने पति और बेटे पर संतोष की हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।
इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें बीमारी मौत की पुष्टि हुई। कोतवाल महेश वीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।