आखिरकार पालिका को चार माह बाद भैनपुरा नईबस्ती की
पाइप लाइन लीकेज के समस्या की सुध आ गई। मंगलवार की दोपहर पालिकाकर्मियों
ने सड़क की खुदाई कर लीकेज को दुरुस्त कर दिया।
भैनपुरा नईबस्ती में
करीब चार माह से पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी। सभासद हरिशरण शाक्य
ने कई बार पालिका से शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले दिनों हुई
पालिका बोर्ड की बैठक में भी सभासद ने लीकेज की समस्याओं को उठाते हुए
पालिकाध्यक्ष से शीघ्र दुरुस्त कराने की बात कही थी।
उन्होंने कहा था कि
नगर में कई जगह पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है, पर उस पर कोई ध्यान
नहीं दिया जा रहा है। सभासद की शिकायत का असर हुआ पालिकाध्यक्ष के निर्देश
पर मंगलवार को पालिकाकर्मी रामवीर ने टीम के साथ भैनपुरा में सड़क की खुदाई
कराकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदल दिया।