फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के बाद नहीं बनाया मार्ग

Sun, 01 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीरा क्षेत्र के डाक बंगला रोड पर पिछले माह कई गलियों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। सीवर लाइन बिछने के बाद से उन मार्गों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जल निगम निर्माण खंड इकाई का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर रोड मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। ज्ञात हो कि डाक बंगला क्षेत्र में जीएम गली सहित अन्य मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य पिछले कई महीनों से जारी है। सीवर लाइन बिछने के बाद मेनहोल का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

इसके बावजूद उन मार्गों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं कराया गया, जिससे दोपहिया, चौपहिया व पैदल लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिन स्थानों पर गड्ढे हैं, उनमें पानी भर जाने से लोगों के वाहन भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, निर्माण खंड इकाई के प्रबंधक भीमसेन चाहर का कहना है कि जिन मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य जारी है, उन मार्गों के मरम्मत का कार्य जानबूझकर लेट कराया जाता है। जिसका प्रमुख कारण है कि मरम्मत का कार्य यदि जल्द करा दिया जाएगा तो मिट्टी पूरी तरह से नहीं बैठ पाएगी।

मार्ग बनने के बाद जब उन मार्गों पर लोड वाहन निकलेंगे, तो रोड के धंसने का खतरा रहता है, जिससे मार्ग का मरम्मत देरी से कराया जाता है। कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछ चुकी हैं, वहां पर अब मिट्टी पूरी तरह से बैठ चुकी है। एक सप्ताह के अंदर सभी रोडों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें