फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 12 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कामकाज ठप रखा। इस दौरान कचहरी के समस्त अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए फास्ट ट्रैक, सीजेएम न्यायालय समेत कई कोर्टों में पहुंचकर कामकाज बंद करा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कामकाज बंद कराने को लेकर काफी देर तक हंगामा भी मचाया। मिली जानकारी के अनुसार, सत्र न्यायालय में सुबह कामकाज शुरू होते ही कन्नौज बार एसोसिएशन की एक आकस्मिक बैठक आहूत की गई, जिसमें लखनऊ में विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की निर्मम हत्या करने व अधिवक्ताओं पर पुलिस-प्रशासन द्वारा तांडव करने पर समस्त अधिवक्ताओं ने तीखे स्वर में निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया।

इस मौके पर अधिवक्ता की मौत पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बाद में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य न करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभी मौजूद वकीलों ने सहमति जताई। कचहरी परिसर में बाद में अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष रामेंद्र कुमार त्रिवेदी, अखिलेश कुमार यादव, आनंद किशोर कटियार, तरुण चंद्रा, मानवेंद्र द्विवेदी, रंजन टंडन, शिवांक बाजपेयी, शिवशंकर दुबे, अनिल श्रीवास्तव, सुनील कुशवाहा, सुभाष यादव और आरके भट्टाचार्य सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें