फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से बिरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जमीन के विवाद में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज होने साथियों में आक्रोश बढ़ गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। 23 सितंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जल्द वापस न हुआ तो आंदोलन की राह पर चलने को वह लोग विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप रखा। अपनी मांगों को लेकर डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कलक्ट्रेट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुन्ना लाल अवस्थी के खिलाफ पुलिस ने गलत रिपोर्ट दर्ज की है। वह मूल रूप से सौरिख थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के निवासी है। उनका गांव आना-जाना नहीं होता है। जमीन के विवाद में पुलिस ने बिना जांच किए उन पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें