फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कक्षा नौ और 11 के छात्रों का ऑनलाइन होगा अग्रिम पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने समय सारिणी की जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ और 11 में छात्रों के प्रवेश के लिए अग्रिम पंजीकरण की समय-सारिणी जारी कर दी है। साथ ही, वर्ष 2027 की कृषि भाग-एक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का भी पंजीकरण किया जाएगा। यह प्रक्रिया परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि कक्षा नौ और 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। हाईस्कूल कंपार्टमेंट या पुनरीक्षण परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए कक्षा 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तय है। संस्था को 25 अगस्त तक छात्रों का अग्रिम पंजीकरण शुल्क (प्रति छात्र 40 रुपये) कोषागार में जमा करना होगा। जमा शुल्क की जानकारी और छात्रों का शैक्षिक विवरण इसी तिथि तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वेबसाइट पर अपलोड किए गए विवरणों की जांच के लिए 26 अगस्त से पांच सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इस अवधि में कोई नया विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा। विवरणों में छह से 20 सितंबर 2026 तक संशोधन किया जा सकता है। संशोधन अवधि में भी नए छात्रों का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क और प्रक्रिया पंजीकरण शुल्क प्रति छात्र 40 रुपये निर्धारित है। यह शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा करना होगा। संस्था के प्रधानों को जमा शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। यह कार्य 25 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि तक पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें