फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रशासन ने खाली कराया मुनुआ का आशियाना

Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव ने तीन मंजिला मकान खड़ा किया था, न्यायालय में सुनवाई के बाद तहसीलदार ने बेदखली की कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण कराने में खर्च होने वाले 40 हजार रुपये जुर्माना जमा कराने का आदेश बुधवार को सुनाया है। गुरुवार को ध्वस्तीकरण करने की चर्चा है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधीर पुर नगरिया गांव सभा के गांटा संख्या 578 क्षेत्रफल .0080 हेक्टेयर पर अशोक यादव उर्फ मुनुआ यादव ने तीन मंजिला मकान बनवाया था। गांव सभा की जमीन को अवैध अतिक्रमण कर बने मकान को अवैध बताते हुए एसडीएम उमाकांत तिवारी ने धारा 133 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए दो जनवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। इसी कड़ी में तहसीलदार अनुभव कुमार की ओर से भी धारा 67 सीआरपीपी के तहत बेदखली की कार्रवाई की गई थी। मुनुआ के अधिवक्ता अभिषेश द्विवेदी ने आपत्ति दाखिल की थी। विपक्षी अधिवक्ता के तर्कों व राजस्व टीम की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के निरीक्षण के बाद मुनुआ का मकान जिस आराजी पर बना है वह राजस्व अभिलेखों में सेक्टर मार्ग में दर्ज है। तहसीलदार न्यायालय में सर्किल रेट के आधार पर अतिक्रमित भूमि की कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई। इसे ध्वस्त करने में अनुमानित कीमत पर पांच प्रतिशत क्षतिपूर्ति का फरमान सुनाते हुए 15 दिनों के अंदर 40 हजार रुपये राजस्व न्यायालय में जमा कराने का फरमान सुनाया है।

साझीदारों को सौंपा गया मकान से निकला सामान
नायब तहसीलदार भारत मौर्य ने विशुनगढ़ की थानाध्यक्ष पारुल चौधरी, कोतवाल छिबरामऊ जितेंद्र प्रताप सिंह, सौरिख थानाध्यक्ष सचिन सिंह के अलावा पुलिस व पीएसी बल के साथ मुनुआ के मकान के अंदर से सामान निकलाकर उसके साझीदार रंगलाल व दिनेश निवासी दीनपुर को सौंप दिया। मकान से निकले सामान में दो फ्रिज, चार कूलर, दो सोफा सेट, दो गेहूं भंडारण की टंकी, चार अलमारी, आठ तख्त, दो बेड, टीवी, चार बक्से, कपड़े, पांच चारपाई, चार गैस सिलिंडर, एक बोलेरो व एक बाइक समेत अन्य गृहस्थी का सामान साझीदारों के सुपुर्द किया गया है। 25 दिसंबर 2023 को हुई मुठभेड़ के बाद से मुनुआ के मकान की रखवाली कर रहे उसके दोनों पालतू कुत्तों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


ईशन नदी में विसर्जित कराई गई राधा कृष्ण की मूर्ति

हिस्ट्रीशीटर मुनुआ के मकान के मुख्य गेट पर दो दहाड़ते हुए शेरों की प्रतिमा के बीच राधा कृष्ण की मूर्ति लगी हुई थी। मकान से सामान निकलवाने से पहले राजस्व व पुलिस कर्मियों ने राधा कृष्ण की मूर्ति को उतरवाने का प्रयास किया। वे उसे नहीं हिला सके। तब छिबरामऊ से मूर्ति कारीगरों को बुलाकर गेट के ऊपर से मूर्ति को सुरक्षित उतरवाकर विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने मूर्ति को ईशन नदी में विसर्जित करा दिया।

रुपये के नाम पर नहीं मिली फूटी कौड़ी

पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में मुनुआ के मकान से घरेलू निकलवाया गया। मजे की बात यह है कि पांच साल तक प्रधानी करने के साथ ही कई सालों तक रंगबाजों की तरह जीवन यापन करने वाले मुनुआ के घर से नकदी के नाम पर पुलिस को फूटी कौड़ी नहीं मिली। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि घर से जो सामान निकलवाया गया, उसमें न तो नकदी थी और न ही जेवर। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा।.

प्रशासन को जुड़वाना पड़ा बिजली कनेक्शन

25 दिसंबर को पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रशासन ने मुनुआ के घर का बिजली कनेक्शन कटवा दिया था। बुधवार को राजस्व टीम ने मुख्य गेट से राधा कृष्ण की मूर्ति को हटवाया, लेकिन लेंटर में सरिया के साथ जुड़ी होने के कारण मूर्ति को जगह से नहीं हटाया जा सकता। उसके बाद प्रशासन ने बिजली कर्मचारी को बुलाकर कटा हुआ कनेक्शन जुड़वाया। तब तक छिबरामऊ से आए मजदूरों ने ग्राइंडर से सरिया काटकर मूर्ति को हटाया। काम पूरा होने के बाद दोबारा बिजली का कनेक्शन काट दिया गया।
एसडीएम ने किया निरीक्षण

हिस्ट्रीशीटर मुनुआ के मकान के ध्वस्तीकरण से पहले उसका मकान को खाली कराया गया। देर शाम एसडीएम उमाकांत तिवारी ने मकान का निरीक्षण किया। साथ ही गांव प्रधान व राजस्व टीम के साथ मकान ध्वस्तीकरण के लिए जेसीबी मशीन, पोकलैंड मशीन व मजदूरों को जुटाने के लिए वार्ता दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को मुनुआ के मकान पर बुलडोजर चलना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें