फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा के लिए सामंजस्य जरूरी

Wed, 01 Apr 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की बेहतर तालीम में टीचरों के साथ ही उनके अभिभावकों का भी बहुत योगदान रहता है। अभिभावक व टीचर चक्की के दो पाट होते हैं। जिस प्रकार एक पाट स्थिर रहकर दूसरे के कार्य में सहयोग देता है। उसी प्रकार नौनिहालों की बेहतर शिक्षा के लिए टीचर व अभिभावकों में सामंजस्य जरूरी है। यह बात एसए मेमोरियल पब्लिक स्कूल हाजीगंज के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व डा. जाकिर हुसैन इंटर कालेज गुरसहायगंज के प्रधानाचार्य हाजी मशरूर अहमद ने कही।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से शुरू हुए वार्षिक कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यालय के बच्चों ने गीत, कविता व नाटक के जरिए मौजूद गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों व टीचरों को प्रभावित किया। इसके बाद विद्वानों ने शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने-अपने विचार रखे। अपने नौनिहालों को कंप्यूटर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा दिलाने के लिए भी अभिभावकों को प्रेरित किया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत भी समझाई। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रगति पत्र वितरित किए गए। साथ ही मेधावियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें