स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने स्वीकार किया कि
स्थानीय अस्पताल में कम से कम चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसको
शीघ्र दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने
व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपर निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह
शनिवार की शाम टीम के साथ नगर के महिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने जननी
सुरक्षा योजना के अंतर्गत अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देते हुए समस्याओं पर भी चर्चा
की। उन्होंने प्रसव केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के
भी निर्देश दिए।
ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रीती शाक्य, स्टाफ नर्स सुधारानी
शाक्य से भी पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में और क्या सुधार किए जा सकते हैं,
इसको लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा से चर्चा की।
इस
दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ,
हड्डी रोग विशेषज्ञ, इनेथिसिया और फिजीशियन की कमी है। शासन स्तर पर इस
समस्या को भी दूर कराने का प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर में
सौ शैया का अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है।
उद्घाटन होतेे ही सभी समस्याएं
अपने आप दूर हो जाएंगे। इस मौके पर डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक
कटियार, डॉ. अभिषेक बाजपेई, प्रभात गंगवार, विकास दुबे, मनोज, हरिनाथ सिंह,
शैलेंद्र शाक्य, शबाना, शिवरतन सिंह आदि मौजूद थे।