गुरसहायगंज। एसआईआर कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर प्रशासन ने कठोर रुख अपनाते हुए गुरसहायगंज नगर पालिका क्षेत्र के 44 बूथों पर बीएलओ के साथ अतिरिक्त सहयोगी नियुक्त कर दिए हैं। उनको निर्देश दिए गए हैं कि चार दिसंबर तक सभी बूथों पर शत-प्रतिशत कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।
तालग्राम खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू ने बताया कि नगर पालिका गुरसहायगंज के बूथ संख्या 515 के बीएलओ रेनू शर्मा, 483 संजीव कुमार, 475 निर्मला, 502 कृष्ण कांत, 476 सुमन लता, 515 पूनम गुप्ता के बूथों पर अतिरिक्त सहायकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 505 रश्मि, 473 प्रिया शर्मा, 489 इश्तखार मोहम्मद, 507 शीला सिंह, 427 अनीता देवी में भी तैनात किया गया है। वहीं 484 राजेश कुमार वर्मा, 499 पूनम देवी, 521 सोनी वाला, 517 अमित कुमार, 503 ममता देवी, 419 अजीत सिंह, 428 सोनम वर्मा, 504 शिशुपाल, 425 दीप्ति सक्सेना, 506 संजो त्रिपाठी, 491 आकाश कुमार के बूथों पर अतिरिक्त सहायकों की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में मझपुर्वा, खांड़ेदेवर और डुंडवा बुजुर्ग के मतदाताओं के नाम गुरसहायगंज नगर पालिका में दोहराए जाने की संभावना है। इस स्थिति को रोकने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डबल वोट पाए जाने पर धारा 31 और 32 के तहत एक वर्ष की सजा का प्रावधान है। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।