फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मतदाता सूची में नाम सही जोड़ें, गलत नाम हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की बैठक आयोजित हुई। इसमें चुनाव से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और निर्वाचन आयोग से संबंधित सामग्री किट के रूप में बीएलओ को सौंपी गई।
विज्ञापन



एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करना होगा। इसमें सबसे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम करें। यह जिम्मेदारी बेहद संवेदनशील है, क्योंकि एक भी मतदाता का नाम छूटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने, ऐसे लोगों के नाम काटने जो अब दूसरी जगह जाकर मतदाता कार्ड बनवा चुके हैं। सूची में दर्ज दोहरे नामों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि केवल सही और वास्तविक प्रविष्टियां ही मतदाता सूची में रहनी चाहिए। गलत प्रविष्टियों को हर हाल में हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी बीएलओ द्वारा काम में लापरवाही की गई तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें