फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाद की जमाखोरी की तो होगी कार्रवाई

Tue, 20 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अब जबकि खरीफ का सीजन शुरू हो चुका है। धान की नर्सरी लगने लगी है। अगले कुछ दिनों में खाद की जरूरत पड़ने लगेगी। ऐसे में खाद की उपलब्धता में कमी न हो, इसके लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को कलक्ट्रेट में उर्वरक विक्रेताओं के साथ हुई बैठक में किसी भी हालत में जमाखोरी न करने को कहा गया। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में उवर्रक थोक विक्रेताओं के साथ उवर्रक वितरण के संबंध में बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि सभी कंपनी प्रतिनिधि रैक लगने के पूर्व सूचना देने के साथ किस-किस थोक विक्रेता को कितनी मात्रा मे उवर्रक दी जा रही है, उसकी भी सूचना कृषि विभाग को दें। इसी प्रकार थोक विक्रेता उर्वरक प्राप्त होने के पश्चात जिन-जिन खुदरा विक्रेताओं को दी जा रही है उसकी मात्रा सहित सूची प्रेषण से पूर्व उपलब्ध कराएं। उर्वरक की रैक लगने एवं प्रेषण के बाद कंपनी प्रतिनिधि एवं थोक उर्वरक विक्रेता तत्काल पास मशीन से संबंधित विक्रेता की आईएफएमएस आईडी पर एकनॉलेज करना होगा। उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेताओं का स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन कराते हुए पॉस मशीन से उर्वरकों का वितरण होगा। उर्वरक विक्रेता साप्ताहिक उर्वरक प्राप्ति एवं वितरण की सूचना उपलब्ध कराएंगे। कम्पनियों या थोक विक्रेता मुख्य उर्वरकों के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग न करें, जिस किसान को जिस चीज की जरूरत है वही दिया जाए। किसी अन्य प्रोडक्ट को लेने के लिए बाध्य ना किया जाए। कृषकों को उनकी जोत के अनुसार की उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। सभी खुदरा विक्रेताओं को स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन रखना होगा और भौतिक स्टॉक पॉस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक के अनुरूप रखना होगा। थोक विक्रेताओं द्वारा उर्वरक स्टॉक को एक जनपद से दूसरे जनपद के किसी भी डीलर को किसी भी दशा में विक्रय न किया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए, नंबर दो का धंधा ना करें और नकली खाद किसी भी दशा में विक्रय नहीं होनी चाहिए। उर्वरकों की बिक्री कृषकों को निर्धारित मूल्य पर ही की जए। थोक उर्वरक विक्रेता अपने पास उर्वरक का अनावश्यक भण्डारण स्थानीय स्तर पर कर अभाव की स्थिति न होने दें। थोक वखुदरा विक्रेता जानबूझकर जमाखोरी व कालाबाजारी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें