कन्नौज। नौ जुलाई 2026 को सदर कोतवाली के घमाइचमऊ गांव में गोहत्या हुई थी। इस मामले में पकड़े गए आठ आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने नौ जुलाई को इरशाद उर्फ सुल्ताना को मौके से पकड़ा। उसी रात सादिक उर्फ शाहिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। 10 जुलाई को तौहीद खान, 12 जुलाई को मन्ना उर्फ शहनवाज व मुस्तवील को दबोचा गया। मुख्य आरोपी बड़ंका उर्फ आफताब 14 जुलाई को मुठभेड़ में पकड़ा गया। सहाब अली 17 जुलाई को गिरफ्तार हुआ, जबकि रिजवान ने 25 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। विवेचना में सामने आया कि ये लोग गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। इन्होंने गोमांस को 20 हजार रुपये में बेचा था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गैंग लीडर बड़ंका उर्फ आफताब समेत सभी आठ आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम लगा है।