फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली चोरी पर कार्रवाई, छह उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो:10: चेकिंग अभियान में अवर अभियंता राजकुमार। संवाद
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बकाया विद्युत बिल न चुकाने और अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते मिले छह उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर में रविवार और सोमवार को विभागीय टीम ने ऑनलाइन प्रणाली से किए गए संयोजन विच्छेदन की जांच की। छह उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते पाए गए। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि विद्युत चोरी की पुष्टि होने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को अग्रिम भुगतान करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है जिससे बकाया बिल की समस्या न उत्पन्न हो। अभियान के दौरान हमराही गौरव और निविदाकर्मी अमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें