फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने खुलवाए दो आढ़तों के सील

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। अवैध भंडारण की सूचना पर रविवार को खड़िनी की राइस मिल व दो आढ़तों के गोदामों पर छापा मार कर एसडीएम ने सील कर दिया था। व्यापारियों ने इसके विरोध में डीएम से गुहार लगाई। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने चार सदस्यीय टीम का गठन कर जांच का आश्वासन दिया था। जांच के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने आढ़त की दो गोदामों की सील खोल दी। राइस मिल अभी सील है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, डिप्टी आरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह, मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता व सौरिख थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने रामजी ट्रेडर्स व राधा ट्रेडिंग कंपनी के गोदामों की सील खुलवाकर यहां मिले माल का मौजूद किसानों से आकलन कराया। रामजी ट्रेडर्स के यहां 80, राधा ट्रेडिंग कंपनी के यहां 16 क्विंटल गेहूं बरामद कर मालिकों को सौंप दिया गया।
रविवार की शाम अवैध भंडारण की सूचना पर जयशंकर राइस मिल की गोदाम को सील कर दिया गया था। इस गोदाम पर बहुराष्ट्रीय कंपनी नेशनल बुल्क हैंडलिंग कारपोरेशन ने अपनी सील लगाकर बोर्ड लगा दिया था। अभी इसकी सील नहीं खुली है। इस संबंध में एसडीएम देवेश गुप्ता का कहना है कि जयशंकर राइस मिल की गोदाम पर किसी कंपनी का ताला लगा था। इसी पर सील लगाकर कार्रवाई की थी। कंपनी के लोग आएंगे तब सही और गलत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें