फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ ने शुरू की जांच, स्टाफ के लिए बयान

विज्ञापन
स्टाफ नर्सों से जानकारी लेते एसीएमओ डॉ. केसी राय। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। गैर कानूनी तरीके से नवजात को गोद देने के मामले में जांच शुरू हो गई है। एसीएमओ मंगलवार शाम छह बजे जांच करने सीएचसी तालग्राम पहुंचे। एसीएमओ डॉ. केसी राय ने स्टाफ नर्स ममता व रेनू कटियार से जानकारी कर लिखित बयान लिए।
विज्ञापन

एमओआईसी डॉ. केसी राय ने स्टाफ से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स से बयान लिए गए हैं। दो दिन में जांच पूरी कर सीएमओ को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। वहीं इस मामले में नवजात बच्ची के पिता ने बताया कि स्टाफ ने फर्रुखाबाद नर्सिंग होम के संचालक से उसकी बेटी को गोद दिलाया था। एक कागज पर हस्ताक्षर कराए गए थे। स्टाफ के छह लोगों के भी हस्ताक्षर थे। वह कागज उसे नहीं दिया गया। केवल इतना बताया गया था कि बरेली की महिला आप की बच्ची को लेकर जा रही है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर मामले में जिलाधिकारी को दूसरे विभाग से जांच करानी चाहिए। विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारियों को बचाने का पूरा प्रयास करेंगे। जो लोग इस गैर कानूनी कार्य में संलिप्त थे उनके नाम भी एमओआईसी को मालूम हैं।
विज्ञापन

ये है मामला
बुधवार को तालग्राम सीएचसी में जन्मी बच्ची को माता-पिता छोड़कर चले गए थे। सीएचसी स्टाफ की देखरेख में रखी गई बच्ची को गुरुवार रात गैरकानूनी तरीके से बरेली की एक महिला को गोद दे दिया गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बाल संरक्षण इकाई की सदस्य रूबी पाल अस्पताल पहुंची थीं। इन्हें बच्ची नहीं मिली थी। काफी पूछताछ के बाद पिता ने अस्पताल पहुंचाया था। इस मामले में डीएम के सख्त रुख अपनाने के बाद सीएमओ के आदेश पर जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें