फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एसीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का डिप्टी सीएमओ ने हकीकत परखी। महिला चिकित्सक ही ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ मिलीं। मेलों में खामियां मिलने पर सुधार के दिशा-निर्देश दिए। मेलों में जुकाम, बुखार, सर्दी, खांसी, खुजली के अधिक मरीज आए।
विज्ञापन



डिप्टी सीएमओ डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने दोपहर करीब 1:18 बजे पीएचसी निजामपुर का निरीक्षण किया। डॉ. कुलदीप समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले। इसके बाद करीब 2:12 बजे पीएचसी बैसापुर पहुंचे। जांच न होने पर डाॅक्टर से जानकारी ली। डाॅक्टर ने बताया कि पीएचसी पर एएलटी का पद ही सृजित नहीं है। इस कारण अभी तक तैनाती नहीं हुई है। दोपहर 2:58 बजे पीएचसी अमोलर में स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण किया, जहां महिला डॉ. साक्षी सिंह ड्यूटी पर मौजूद मिलीं, लेकिन वह बीमार थीं। फार्मासिस्ट प्रभाकांत के सहयोग से 82 मरीजों का चेकअप किया गया। बीमार होने पर मेला में ड्यूटी कर रही महिला चिकित्सक की एसीएमओ ने सराहना की। इस दौरान वार्ड व्बाॅय, एएलटी, एएनएम स्टाफ नर्स मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि कहीं कोई खास कमी नहीं मिली है, जो खामियां सामने आई उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें