छिबरामऊ। प्रशासनिक अफसरों की टीम ने मुख्य मार्ग पर लगे पांच सौ से अधिक बैनर व होर्डिंग जब्त कर नगर पालिका परिषद में जमा कराए।
आचार संहिता लागू होते ही एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजू कुमार, ईओ सुरेंद्र केसरवानी व कोतवाल जयप्रकाश शर्मा राजस्व, पुलिस व पालिका टीम के साथ सड़क पर निकले। अभियान नगर पालिका रोड से शुरू किया गया।
डाकघर तिराहे होते हुए, हीरालाल कालेज चौराहा, पीपल चौराहा, सब्जी मंडी, विशुनगढ़ रोड तिराहा, पश्चिमी बाईपास से लेकर निगम मंडी तक मुख्य मार्ग पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर व होर्डिंग प्रशासन ने उखड़वाकर नगर पालिका के ट्रैक्टरों में भरवा दिए। (संवाद)