फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के किनारे से ‘नेताजी’ गायब

विज्ञापन
achar sanhita - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। चुनाव आचार संहिता लागू होेने के साथ प्रशासन की टीमें सड़कों पर उतर गईं। जिला, तहसील मुख्यालयों से लेकर कस्बों तक चौराहों, तिराहों और सड़कों किनारे लगाए गए नेताओं के बधाई संदेश व उपलब्धियां बताने वाले होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटा दिए गए।
विज्ञापन

शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर सरकारी और प्राइवेट प्रापर्टी पर लगे बैनर, होर्डिंग्स हटाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही तिर्वा, छिबरामऊ, हसेरन, उमर्दा, तालग्राम, सौरिख, गुरसहायगंज में अधिकारी टीमें लेकर सड़कों पर उतर गए। सरायमीरा क्षेत्र में एसडीएम उमाकांत तिवारी और नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने नगर पालिका की टीम के साथ जेसीबी से पोस्टर, होर्डिंग, बैनर आदि हटवाए।
तालग्राम/ठठिया/ उमर्दा। तालग्राम में थाना प्रभारी कमल भाटी ने होर्डिंग हटवाई। नगर पंचायत के ईओ घनश्याम राय ने कस्बे से बैनर और होर्डिंग हटवाए। तिर्वा के नायब तहसीलदार ने इंदरगढ़ में पोस्टर बैनर हटाने का अभियान चलाया गया। उमर्दा में पुलिस ने होर्डिंग हटवाई। ठठिया में लेखपाल शोभित कटियार, पैथाना लेखपाल अर्पित कटियार, कानूनगो हिमांशु पांडे, ठठिया थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेई, हरिश, गौरव यादव, सुमेर कुमार ने बैनर पोस्टर हटवाए। (संवाद)
विज्ञापन

कन्नौज। आचार संहिता लागू होने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी सड़कों पर लगी होर्डिंग हटाने में लग गए। पालिका कर्मी होर्डिंग गिराकर वाहन में भरते जा रहे थे। तिर्वा रोड पर लकड़ी के फ्रेम पर बनी एक होर्डिंग कर्मचारियों ने गिराई। होर्डिंग टूटने पर पास से गुज रहा किशोर उसकी लकड़ियां जमा करने लगा। उसने बताया कि बताया कि लकड़ी चूल्हे में जलाने के लिए ले जा रहा है। आज इस लकड़ी से ही खाना पकाया जाएगा।

achar sanhita- फोटो : KANNAUJ

achar sanhita- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें