जसोदा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के गोद लिए इंग्लिश मीडियम विद्यालय फतेहपुर जसोदा में कूडा फेकने से मना करने पर दो छात्रों की पिटाई का आरोप लगा है। मामले में बीएसए सेशिकायत की गई है। बीईओ ने बताया कि मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
जसोदा निवासी अजीज के दो बेटे शाहिद और फिरोज कक्षा सात के छात्र हैं। दोनों छात्रों का आरोप है कि बुधवार को सुबह जब स्कूल गए प्रधानाध्यापक ने साहिल को फावड़ा देकर कूड़ा भरने की बात कही। साहिल के छोटे भाई फिरोज ने कहा कूड़ा भरने से मना कर दिया। आरोप है कि कहना न मानने से नाराज होकर दोनों छात्रों की पिटाई कर दी। आरोप तो यह भी है कि दोनों को गिरा-गिरा कर पीट गया। बाद में घर पहुंचे दोनों छात्रों ने अपनी मां को भूरी बेगम को पूरी घटना बताई। मां का आरोप है कि उन्होंने स्कूल जाकर शिकायत की तो उनसे भी अभद्रता की गई। छात्रों के भाई फरीद ने इसकी शिकायत जसोदा पुलिस चौकी प्रभारी आशीष कुमार से की। चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, घटना की जानकारी कर रहे हैं। बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने बताया की मामला जानकारी में आया है। नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है। जब की प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा ने कहा की छात्र शोर कर रहे थे। उसी पर डांटा है। मारपीट का आरोप गलत है।