फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 20 दिनों में कबाड़ की दुकान से दूसरी बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कस्बे में एक इंटर काॅलेज के सामने संचालित कबाड़ की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने गोलक व कीमती सामान पार कर दिया। 20 दिन पहले भी चोरों ने इसी दुकान को अपना निशाना बनाया बनाया था। जबकि इससे पहले भी इस दुकान से कई बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे के भगन सिंह नगर निवासी पूर्व सभासद प्रभाकर रावत भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज के खेल मैदान के सामने कबाड़ की दुकान किए हुए हैं। बुधवार रात चोर दुकान के ताले काटकर अंदर घुस गए और गोलक, पीतल व लोहे का कीमती सामान चोरी कर ले गए। पूर्व सभासद ने बताया कि गोलक में करीब दो हजार रुपये थे।
जो दुकान से करीब दो किलोमीटर दूर खेतों में खाली पड़ी मिली। मजे की बात यह है कि पूर्व सभासद की दुकान कस्बा चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित है। दुकान से 20 दिन पहले भी चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया था, जबकि पिछले दो सालों में चौथी बार चोरी हुई है। कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें