फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। महिला ने शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुरुवार को शिकायत की है। महिला ने अपनी और पांच वर्षीय पुत्री की सुरक्षा व न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज निवासी एक युवक शादी का आश्वासन देकर आठ साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि दोनों के संसर्ग से वर्ष 2021 में एक पुत्री का जन्म हुआ। महिला ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गर्भपात कराने की नीयत से जबरन गर्भ निरोधक गोली खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी आरोपी और उसके परिजन लगातार उसे तथा उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे वह भयभीत है। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें