फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में मीनू के अनुसार खाना न देख डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
According to the menu in the Quarantine Center, DM expressed resentment for not seeing food - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/ तिर्वा। डीएम ने राजकीय इंजीनियरिंग क्वारंटीन सेंटर का प्रशासिनक अफसरों के साथ निरीक्षण किया। यहां मेन्यू के हिसाब से खाना न मिलने पर नाराजगी जताई और रसोइए को फटकारा भी। साथ ही मेन्यू के अनुसार ही खाना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र सिंह, सीएमओ कृष्ण स्वरूप ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता देखी। मीनू रजिस्टर उठाकर देखा तो वह नहीं मिला। इस पर रसोइया को जमकर फटकार लगाई। सीएमओ ने बताया तिर्वा के सीएचसी को कोविड-19 अस्पाल बनाया गया है। यहां के डाक्टर व कर्मी ड्यूटी करने के बाद क्वारंटीन किए जा रहे हैं।
इससे पहले डीएम व एसपी ने कन्नौज पब्लिक स्कूल में स्क्रीनिंग के बाद राजस्थान से आए जिले के 95 मजदूरों की जानकारी ली। डीएम ने संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को सभी मजदूरों का तहसील वार रजिस्टर बनाने के आदेश दिए। साथ ही श्रम विभाग से सभी कामगारों का ब्योरा लेकर, उन्हें उनकी कुशलता के अनुरूप कार्य दिलाने के लिए कहा। फर्रुखाबाद के तीन लोगों को उन्हें जिले में भिजवाने के आदेश अफसरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें