फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोहरे में ट्रक को ओवरटेक करतेे समय सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार शराब सेल्समैन को टक्कर मार दी। सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

ठठिया थाने के गांव बसावनपुरवा निवासी अंकित पाल(28) सराय प्रयाग स्थित देसी शराब ठेके पर सेल्समैन थे। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। पूर्वी बाईपास के निकट ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। कोहरे के चलते सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौत हो गई। मझपुरवा चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने बाइक की तलाशी ली। इसमें मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बेहाल रहा।
घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा अरविंद कुमार ने डीसीएम चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने डीसीएम चालक को जल्द पकड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें