फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेस-वे पर हादसे में जीएसटी कर्मचारी की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी कार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में जीएसटी वरिष्ठ लेखा संपरीक्षक की मौत हो गई। साथी संपरीक्षक घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने विभागीय अधिकारियों और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

अयोध्या के सोहवल थाना के रौहनी निवासी अब्दुल हादी खान (51) जिला मुख्यालय अयोध्या में जीएसटी लेखा संपरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके दोस्त अयोध्या थाना पुराकलंदर गांव अंजना निवासी अनूप कुमार दुबे (43) लखनऊ में वाणिज्य कर विभाग में लेखा संपरीक्षक के पद तैैनात हैं। सोमवार सुबह दोनों लोग लखनऊ से नोएडा कार से जा रहे थे।
थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के पास कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अब्दुल हादी खान की मौत हो गई। साथी अनूप कुमार दुबे घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशीकांत मिश्रा ,सहायक सुरक्षा अधिकारी ने ओमप्रकाश सिंह और थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में पति का शव देखते ही पत्नी शबनम बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें