कन्नौज। क्षेत्र के महादेवा गांव में बच्चों ने खेल-खेल में छप्पर में आग लगा दी। इससे तीन घरों में आग लग गई। किसानों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
सदर कोतवाली के महादेवा गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे किसान रामरातन के छप्पर में बच्चों ने खेलते समय आग लगा दी। थोड़ी ही देर में रामरतन का मकान जलने लगा। उनके पड़ोसी किसान छोटे और मुलाई के मकान में भी आग लग गई। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग बुझाई। आग से तीनों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित रामरतन ने बताया कि तीनों लोगों को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि किसानों को जल्द आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। (संवाद)