उमर्दा। मौरंग लेने उरई जा रहा ट्रक बेला-तिर्वा मार्ग पर खराब खड़े डंपर से जा टकराया। ट्रक चालक और हेल्पर मामूली रूप से घायल हैं।
हरदोई के ग्राम खुटेहना निवासी कृष्णा (30) ट्रक चालक हैं। गांव निवासी आशीष (28 ) उसके साथ हेल्पर हैं। शुक्रवार को वे ट्रक से मौरंग लेने उरई जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे ट्रक बेला-तिर्वा मार्ग पर खराब खड़े डंपर से अनियंत्रित होकर खराब खड़े डंपर से जा टकराया। हादसे में चालक और हेल्पर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। (संवाद)