माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की इस माह
प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। नकल विहीन
परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने पूरा खाका तैयार कर लिया है।
रविवार को
कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मास्टर ट्रेनरों ने केंद्र
व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया। इस बार आनलाइन सिस्टम के जरिए गैरहाजिर
छात्रों का डाटा भेजा जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। बोर्ड ने
समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को वोडाफोन का सिम उपलब्ध कराया है।
केंद्र
व्यवस्थापकों को दिए गए प्रशिक्षण में बताया कि पिछले वर्ष की परीक्षा में
पड़ोसी जनपद हरर्दोई में हजारों की संख्या में गैरहाजिर छात्र बोर्ड
परीक्षा में पास हो गए। जिनका जांच-पड़ताल अभी तक जारी है। राजकीय इंटर
कालेज उमर्दा के प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि बोर्ड ने उनको इस बाबत
प्रशिक्षण दिया है।
मास्टर ट्रेनरों ने केंद्र व्यवस्थापकों को सिम के
यूज करने और किस सिस्टम से गैर हाजिरी भेजी जाएगी, उसके बारे में विस्तार
से समझाया। जिले में 137 केंद्र व्यवस्थापकों को वोडाफोन का सिम व हार्ड
कापी का वितरण किया गया। निर्देश दिए गए कि गैरहाजिर छात्रों की सूचना सुबह
व शाम पाली की प्रतिदिन भेजी जाएगी।
इससे बोर्ड के पास पूरे प्रदेश के
गैरहाजिर छात्रों का रिकार्ड हो जाएगा। इस मौके पर डीआईओएस केपी सिंह यादव,
सहायक टीचर आलोक मिशअरा, रजनीश गौर, परीक्षा प्रभारी अमित दुबे सहित
केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।