फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: धोखाधड़ी में फरार असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
-छिबरामऊ के खोजीपुर का है निवासी, झांसी के कॉलेज में है तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। फर्जी वसीयत कराने व स्टांप चोरी के आरोप में दो साल पहले दर्ज किए मुकदमे में पुलिस ने झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ हाईकोर्ट में वकालत करने वाले जगमोहन ने 25 मार्च 2021 को एसपी के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि खोजीपुर गांव में पैतृक आराजी है। इस जमीन में परिवार के ही बैजनाथ के पुत्रों विमलेश कुमार, कमलेश कुमार, बृजेश कुमार के अलावा रामस्वरूप के पुत्रों सुरेंद्र व शिवदत्त और मोहरपाल के पुत्र देवेश, सर्वेश और धर्मेंद्र भी हिस्सेदार हैं। इनमें से विमलेश, बृजेश, कमलेश व रामऔतार पुत्र शिवऔतार ने चोरी के स्टांप पर उनके पिता रामस्वरूप की फर्जी वसीयत तैयार कर उनके हिस्से की जमीन को हड़पना चाहते हैं। जानकारी होने पर जब विरोध किया तो इन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को बहवलपुर चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप ने आरोपी कमलेश कुमार को कोतवाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुशवाहा ने बताया कि आरोपी कमलेश से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह झांसी स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय के बीएड विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें