फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शादी का झांसा देकर दो साल से शोषण

Sat, 18 Feb 2023 10:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बना लेने के मामले का एक मामला सामने आया है। एक युवती ने एसपी को एक युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी दो वर्ष से भी अधिक समय से यौन शोषण करता चला आ रहा है। उसने हत्या का भी प्रयास किया था।
पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद निवासी एक युवती की गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव में ननिहाल है। युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि दो साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली स्थित ननिहाल में एक युवक ने उससे संपर्क किया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। बात आगे बढ़ने पर युवक शारीरिक संबंध बनाने लगा। धीरे-धीरे समय बीतने पर जब शादी की बात कही तो युवक टालमटोल करता रहा और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि 27 जुलाई 2022 को युवक उसके घर आया और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद आठ फरवरी 2023 को युवक ने फोन करके जरूरी बात बताकर गांव बुलाया। वहां पर उसने फिर से जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध किया तो अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। घटना की जानकारी उसने अपनी मां को दी। 10 फरवरी को मां के साथ वह युवक के घर गई और शादी की बात कही तो युवक ने गालीगलौज कर जान से मारने और हत्या कर देने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर एसपी को मामले का प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें