फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: शादी का झांसा देकर कर दिया गर्भवती, फिर जहरीला पदार्थ खिलाकर कराया गर्भपात, जानें पूरा मामला

Tue, 13 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

आरोपी पीड़िता की हालत खराब होने पर जीप से उसे कन्नौज छोड़कर चले गए। इससे उसका गर्भपात हो गया। उसके बाद अब तलाक नामा लिखकर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवर व अन्य सामान छीन लिया। पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गर्भपात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले युवती को गर्भवती कर दिया। दबाव पड़ने पर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद धोखे से जहरीला पदार्थ खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के महा बुरहानन निवासी सिताब, शमीम उर्फ सख्खू, अलीम, कलीम, तसलीम, समी, रुखसाना, अकीला, शूबी, रूशी, इकरा, शमा, रूबीना, चांदनी और अर्शी के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सिताब ने उसके साथ शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। गर्भ ठहरने पर जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने कोर्ट मैरिज की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 10 मई को उसने अपने परिजनों की मदद से कमरे में बंद कर जबरन जहरीली दवा पीला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत खराब होने पर जीप से उसे कन्नौज छोड़कर चले गए। इससे उसका गर्भपात हो गया। उसके बाद अब तलाक नामा लिखकर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवर व अन्य सामान छीन लिया। पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें