फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमगाया गौरीशंकर धाम

Sun, 21 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
बाबा के दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्ध पीठ गौरीशंकर मंदिर शनिवार की शाम दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। शाम साढ़े सात बजे की आरती के बाद बाबा के श्रंगार के बाद दर्शन के लिए खोले कपाट के बाद मनमोहक छटा देखती बनी। बाबा की एक झलक पाने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की भीड़ टूट पड़ी। बाबा के दर्शन के लिए देर रात्रि तक लंबी लाइनें लगी रही। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस व कमेटी के कारसेवकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


सिद्ध पीठ गौरीशंकर धाम में प्रतिवर्ष श्रावण मास के समाप्त होने के बाद भोले बाबा का दो दिवसीय श्रंगार किया जाता है। इस बार कानपुर से श्याम सौरागी अज्ञैर कन्नौज के बच्चन आर्ट के कलाकारों ने कड़ी मेहनत के बाद बाबा के श्रंगार किया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार गेंदा का फूल कानपुर और कोलकाता से मंगाया गया। इसके अलावा बाबा के श्रंगार में कमल व गुलाब व विष्णु कांता के फूल का प्रयोग किया गया है।

वहीं बाबा के दर्शन के लिए महिला व पुरुष भक्तों की लंबी लाइन लगी रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमेटी ने पचास कारसेवकों को लगाया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय और सीओ सिटी अंबरीष कुमार भदौरिया ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, शनिवार होने की वजह से संगीतमय सुंदर कांड का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें