फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पॉवर लिफ्टिंग में अभिषेक ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आशा पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र एस अभिषेक ने हिस्सा लिया। अभिषेक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीत। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों व साथियों ने खिलाड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन



ग्राम भाउलपुर निवासी शिवपाल सिंह का पुत्र एस अभिषेक पॉवर लिफ्टिंग की भी तैयारी कर रहा है। हरिद्वार में इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में 18 से 21 जनवरी तक सुब्रता क्लासिक नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। एस अभिषेक ने पहली बार प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उसने जूनियर वर्ग में न केवल कांस्य पद अपने नाम किया बल्कि नेशनल रिकार्ड भी बनाया।
उन्होंने स्क्वाॅट में 155 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 77.5 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 200 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी शक्ति, संतुलन और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। शनिवार को विद्यालय पहुंचे छात्र एस अभिषेक का विद्यालय के संस्थापक मनोज दीक्षित, डायरेक्टर सच्ची दीक्षित, चेयरमैन मिलन दीक्षित, प्रधानाचार्य आरके पांडेय के अलावा साथी छात्रों ने स्वागत किया। वहीं छात्र की उपलब्धि से उसके परिजन में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें