कन्नौज। एक युवक ने माता-पिता और भाई की मदद से मोहल्ले की किशोरी को गायब कर दिया। किशोरी घर से जेवर और नगदी ले गई। पुलिस ने किशोरी को तलाश लेने का दावा किया है।
सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाले किसान ने बुधवार को अखिलेश, उसके भाई नीरज, मां जय देवी और पिता महावीर (निवासी कटरी कासिमपुर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 26 दिसंबर को अखिलेश अपने परिवार के लोगों की मदद से 15 वर्षीय बेटी को ले गया। बेटी घर में रखे 16 हजार रुपये और करीब 50 हजार के जेवर ले गई।
सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए ले जाया जाएगा। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।