फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा योजना के आवास बदहाल, गरीब मुसीबत में

विज्ञापन
बाइक से दूसरे गांव से पानी भरकर लाते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आसरा योजना के तहत बने आवास बदहाल हैं। यहां जरूरी सुविधाएं न मिलने से गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अधिकारियों के न पहुंचने से जिम्मेदार मुंह फेरे हैं।
विज्ञापन

वलही गांव के पास आसरा योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया गया था। यहां 84 आवास हैं। इनका आवंटन भी कर दिया गया। यहां रहने वाले पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कालोनी का नलकूप अरसे से खराब है। इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। इससे यहां रहने वालों को दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ता है। रोशनी का इंतजाम न होने से रात को परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे तकरीबन तीस परिवार आवासों में ताला डालकर चले गए हैं। बाकी भी पलायन का मन बना रहे हैं।
वहीं उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला का कहना है कि आसरा योजना के तहत आवंटित आवासों में रहने वाले लोगों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। डूडा अधिकारी को मौके पर भेजा जाएगा। समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें