आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला
कार्यालय में हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा के साथ
कन्नौज विस क्षेत्र की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
विचार-विमर्श के
बाद आलोक दुबे को विस संयोजक, मो. शाहनवाज को सह संयोजक, आशीष सोनी को विस
सचिव, सालिम अली को कोषाध्यक्ष, आनंद कटियार को संगठन संयोजक चुना गया।
प्रवीण पाठक को विस छिबरामऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। दलित प्रकोष्ठ
का जिलाध्यक्ष डा. संजीव कठेरिया को चुना गया।
इस मौके पर आप के जिला
संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह गुड्डा ठाकुर व किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित
जिलाध्यक्ष कुंवर चंद्र यादव के साथ ही विस प्रभारी आशीष मिश्रा, ऋषि
मिश्रा, नरायन चंद्र मिश्रा, शिवम द्विवेदी, छोटू शुक्ला, अरविंद चौहान,
संतोष यादव, आजाद गौतम, सत्यभान सिंह, सालिम अली, ओमकार यादव, विपिन
कटियार, गोपाल यादव, प्रवीण पाठक आदि मौजूद थे।