कन्नौज। रेलवे क्रासिंग पर समतलीकरण के चलते बुधवार को कासगंज-कानपुर रेल रूट छह घंटे बाधित रहेगा। इससे कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में ममापुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक समतलीकरण कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। इससे कासगंज से कानपुर अनवरगंज जाने वाली कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन रोजाना दोपहर 12:20 बजे निर्धारित समय पर कन्नौज स्टेशन पर पहुंचती है।