फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त से नगदी समेत गोलक ले गए चोर

विज्ञापन
चोरों के तोड़ी गई गोलक दिखाता दुकानदार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। छिबरामऊ सौरिख मार्ग पर घर में संचालित आढ़त से चोरों ने नगदी समेत गोलक पार कर दी। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

छिबरामऊ सौरिख मार्ग पर बंबे के पास रहने वाले आनंद सिंह पुत्र ओमप्रकाश अपने घर के बाहर आढ़त का काम करते हैं। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर के अंदर चले गए। रात को चोरों ने आढ़त का दरवाजा खोल लिया। यह अंदर घुस गए। चोर गोलक उठा ले गए। सुबह आनंद सिंह ने गोलक गायब देखी तब चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि गोलक में दस हजार रुपये के अलावा जरूरी कागज रखे थे। आढ़ती ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से चोरी के संबंध में पूछताछ की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आढ़ती की शिकायत पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवा ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगदी व जेवर चोरी
छिबरामऊ (कन्नौज)। कल्यानपुर में मंगलवार रात हलीम पुत्र हमीद के मकान के पीछे की दीवार के सहारे चोर छत पर पहुंच गए। यह कमरे में अलमारी व बक्से तोड़कर इसमें रखे एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी पायल व एक हजार रुपये ले गए। सुबह होने पर हलीम के परिजनों ने कमरे में सामान बिखरा देखा। तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें