फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया मानसून: 48 घंटे में मध्यम से भारी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। मानसून इस बार समय से पहले आ गया। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि 48 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पिछले साल 24-25 जून को मानसून की बारिश हुई थी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून मध्य उत्तर प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 से 19 तक गिर सकता है। आर्द्रता भी कम रहेगी। 19 जून को उत्तर-पूर्वी, दूसरे और तीसरे दिन दक्षिण-पूर्वी, चौथे दिन दक्षिणी और पांचवें दिन पछुआ हवा चलने की उम्मीद है। यह 12.9 से 18.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ऐसे में किसान सब्जी सहित अन्य फसलों में अतिरिक्त जल निकासी का प्रबंध कर लें। जायद की मक्का, उड़द व मूंग की कटाई कर चुके किसान पैदावार को छायादार और हवादार जगह रख लें। हाल ही में डाली गई धान की नर्सरी को भारी वर्षा से बचाने के लिए 4 -5 फीट ऊंचाई पर पॉलिथीन या ग्रीन नेट का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले साल की तरह ही बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें