फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बालू खनन की साइट पर काम कर रहा युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बालू खनन की साइट पर काम कर रहा युवक गंगा में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बताया गया कि डूबने वाला युवक पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर है।
विज्ञापन

बुधवार शाम गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर घाट पर बालू खनन की साइट पर एक युवक नहाते समय गंगा में डूब गया। साइट पर खनन करने वाली पोकलेन मशीन का ऑपरेटर जनपद मऊ के थाना दोहरीघाट के गांव कैसला बेला निवासी रोहित गौड़ (30) पुत्र राजेश कुमार गंगा की तेज धार में चला गया। गहराई अधिक और बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। साथियों ने शोर मचाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों ने भी उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। सुबह टीम आ जाएगी और डूबे युवक की तलाश की जाएगी। परिजनों को ठेकेदार के माध्यम से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें