फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सहानुभूति दिखाकर भंडारे से लौट रहे युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। ग्राम नौसारा में भंडारा खाकर लौट रहे एक युवक के साथ लूटपाट हो गई। मदद के बहाने अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी चुरा ली। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके पति को रातभर थाने में बैठाए रखा गया।
विज्ञापन

ग्राम अचनकापुर निवासी अनिल कुमार शुक्रवार को ग्राम नौसारा में भंडारा खाने गए थे। भंडारा खाकर वापस लौटते समय उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर गए। इसी दौरान एक व्यक्ति मदद के बहाने उनके पास आया। उस व्यक्ति ने अनिल का मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी चुरा ली। अनिल ने तुरंत डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। अनिल की पत्नी नीरज देवी ने बताया कि पुलिस ने उनके पति को रातभर थाने में बैठाए रखा। नीरज देवी का कहना है कि उनके पति खुद पीड़ित हैं, फिर भी उन्हें रातभर थाने में बैठना पड़ा। उन्होंने इस कार्रवाई को अनुचित बताया है।
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के सामने आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें