फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी को घर में बुलाकर युवक ने बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीखपुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों को देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने रविवार की देर रात मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने मीरपुर निवासी समाधान कठेरिया के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि रविवार शाम सात बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी खेतों की ओर जा रही थी। तभी समाधान ने बेटी को कमरे में बुला लिया। इसके बाद उसे छत पर ले जाकर बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। आधे घंटे बाद बेटी ने चीखपुकार मचाना शुरू कर दिया। बेटी की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीर जब पहुंचे, तो आरोपी बेटी को छोड़कर फरार हो गया। सदर कोतवाल प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

बेटी को ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश

रविवार को सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली महिला ने बहापुर निवासी अस्मित कटियार उर्फ श्यामू कटियार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 24 जुलाई की शाम छह बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी सहेलियों के साथ खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान अस्मित ने बेटी को घर बुला लिया। इसके बाद छत पर बेटी को ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत करने अस्मित करने के वह घर पहुंची, तो परिवार के लोगों ने मारपीट की। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें