फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कीटनाशक पीने से युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जेसीबी चालक ने क्षुब्ध होकर कीटनाशक दवा पी ली, इससे हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान आठवें दिन रविवार को कानपुर में निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। देर शाम शव घर आते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्राम मुंडाला टिकुरियन गांव निवासी आकाश शाक्य (20) जेसीबी चालक था। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन नाराज होकर घर में रखी खरपतवारनाशक यानी कीटनाशक पी लिया। इससे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर डाॅक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। बड़ा भाई विशाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है वह भाई को देखने चार दिन पहले अस्पताल आया था। वह भी घर में फिसलकर घायल हो गया था। उसे भी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें