फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। घर की दूसरी मंजिल से सोमवार की देर रात पैर फिसलने से युवक नीचे गिर गया। परिजन अस्पताल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर गौतम शाक्य (20) शटरिंग लगाने का काम करते थे। परिजन ने बताया कि रात में गौतम घर की छत पर गया था। कुछ देर बाद छत से नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो गौतम जीने के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए।
वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गौतम अविवाहित था। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि पैर फिसलने से युवक छत से नीचे गिर गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें