फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आलू से लदा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह आलू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहसुइया गांव के सामने घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक राजस्थान के जयपुर से आलू लेकर हरदोई के संडीला की ओर जा रहा था। ट्रक चालक की पहचान ताराचंद निवासी जयपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह सात बजे उस समय हुई, जब चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकराया और पलटकर सर्विस रोड की तरफ नीचे जा गिरा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आलू सड़क पर फैल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि चालक की हालत स्थिर है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें