फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मिट्टी खोद रही किशोरी की टीले में दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। पीली मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंस गया, जिसमें एक किशोरी दब गई। साथ में दूसरे किशोर ने मिट्टी हटाकर छात्रा को निकालने का प्रयास किया तो वह भी दब गया। आसपास मौजूद किसानों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम भैंसियापुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार यादव की 16 वर्षीय पुत्री गरिमा कक्षा नौ की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि घर में लिपाई करने के लिए गरिमा गांव के बाहर टीले से पीली मिट्टी लेने गई थी। उसके साथ में अखिलेश कुमार की 18 वर्षीय पुत्री साधना देवी और सुनील कुमार का 15 वर्षीय पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार भी थे। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंस गया और गरिमा उसमें दब गई। ज्ञानेंद्र ने गरिमा को बाहर निकालने का प्रयास किया, तो वह भी दब गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने मिट्टी हटाकर आधा घंटे के बाद गरिमा और ज्ञानेंद्र को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
ज्ञानेंद्र को परिजनों ने फर्रुखाबाद में भर्ती कराया, जहां पर इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सपा छात्र सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कोची यादव ने डीएम से परिवार को अति शीघ्र आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी को मौके पर भेजकर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें