फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी गई करवा चौथ का सामान लेने, पति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। पत्नी बाजार से करवा चौथ का सामान खरीदने चली गई। उधर, पति ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी जब बाजार से आई, तब पति को नीचे उतारा और डॉक्टर को दिखाया, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मानीमऊ चौकी क्षेत्र के नेरा गांव के मुकेश कुमार सैनी ने पत्नी से शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे कहा कि ठठिया बाजार से करवा चौथ का सामान खरीद लाओ। पत्नी तैयार होकर बाजार चली गई, तभी मुकेश ने घर के कमरे में पंखे के हुक में साड़ी से फंदे पर लटक कर जान दे दी। पत्नी बाजार से वापस आई, तो पति को पंखे के हुक में लटकता देख उसके होश उड़ गए और चीखपुकार मच गई। पड़ोसियों की मदद से पति को नीचे उतारा और गांव के डॉक्टर को दिखाया गया, तब तक पति की मौत हो चुकी थी।
मुकेश कुमार सैनी की दो पुत्रियां हैं और दोनों की शादी कर चुका था। पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। मानीमऊ चौकी प्रभारी शेखर सैनी ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें